Saturday, December 13, 2014

एक खास सपना और कुछ असमंजस

कई बार समझ नहीं आता कि ज़िन्दगी में आप जिन चीज़ो को कुछ समय तक बहुत महत्वपूर्ण मानते हो, फिर बाद में उनकी ज़रूरत ही इतनी नहीं लगती, आप उन्हें करते तो जाते हो, पर फिर लगता है आप ज़िन्दगी से कुछ और ही चाहते हो..

जैसे कभी कभी मेरी इच्छा होती है कि दिन प्रतिदिन की "लाइफ" से "ब्रेक" लेकर अपने मन के कहीं कोने में दबे कुछ खास एवं असंभव से लगने वाले सपनो को समय दू, जैसे एक यात्री बन जाऊं और विदेश न सही, पर अपने देश में ही अपने हिसाब से घूमू.. एक घुमक्कड़ की तरह! अपने हिसाब से, अपने आस पास की दुनिया को अनुभव करूँ..


पर्यटक तो बहुत पहले से रहा हूँ और पसंद भी करता हूँ जितना पर्यटन मैं कर पता हूँ.. पर खासकर हम भारतीयों की पर्यटन गतिविधियाँ बहुत ही तयशुदा होती है, जितना "टूरिज्म-बुक" में लिखा होता वह सब हम अपने यात्रा में सिर्फ "देख" लेना चाहते है, जैसे हर पर्यटक स्थल में जाकर हाज़िरी लगाना हो..(एक यात्रा में सिर्फ चुनिंदा चीज़ो का दिल से अनुभव लेना, हम भारतीय आमतौर पर नहीं करते), और कहीं न कहीं मेरी अब तक की यात्राओं का यही स्वरूप रहा है.....

अभी तक सारा घूमना फिरना परिवार एवं मित्रों के साथ रहा है, और उनका ही अपना मज़ा रहा है... पर बहुत दिनों से दिमाग में अकेले कोई जगह जा के घूमने का विचार है..

"घुमक्कड़" बनने के विचार के साथ दो और शंकाएं मन में आती है -

- या तो यह विचार इस लिए आते है कि रोज़मर्रा की ज़िन्दगी की बोरियत से बचने के लिए दिमाग आपने आप को फिर से ताज़ा करने लिए ही ऐसे विचारो को उभरता हो

- अथवा फिर क्या मैं ऐसा कभी कर पाउँगा, (यह "कम्फर्ट जोन" से निकलने वाली बात है)


वैसे तो अध्यात्म की कृपा से मैं अब वर्तमान को लेकर ज्यादा ही सजग हो गया हूँ.. तो इन शंकाओं में न पड़, अगर मेरे विचारो में थोड़ी भी ईमानदारी है, तो फिर, कभी इनको संभव करने के लिए निकल जाऊंगा...!
देखो क्या होता है आगे!! 

Tuesday, December 9, 2014

कुछ वृत्रांत, कुछ बातें



तो चलो मैनें हिंदी ब्लॉग के नाम पर कुछ लिखना तो शुरू किया.. यह ब्लॉग लिखते समय में दिल्ली - हबीबगंज शताब्दी ट्रैन से झाँसी से भोपाल आ रहा हूँ.. ट्रैन ललितपुर पहुँचने वाली है.. इस बार छत्तरपुर की यात्रा में सोचा ही था कि लौटते समय ट्रैन में कुछ लिखूंगा, कब से सोच रहा हूँ कि अब कुछ लिखूंगा पर कोई माहौल ही नहीं बन पा रहा था, चलो इस बार तो कुछ शुरुआत हुई..

वैसे ट्रैन यात्रा सुविधाजनक ही चल रही है और कुछ लोग है अभी जिन पर कुछ लिख सकता हूँ पर चलो छोडो, छत्तरपुर यात्रा की ही बात करते है.. छत्तरपुर हो या कोई अन्य शहर, जहाँ भी मैं रह चूका हूँ, इन सब शहरों का मेरे व्यक्तिव विकास में योगदान रहा है.. इनमे से कोई एक शहर को ही पूरा श्रेय नहीं दिया जा सकता है, यहाँ तक भोपाल को भी नहीं, जहाँ से थोड़ा अधिक ही जुड़ाव रहा है..

वैसे अभी यहाँ तक लिखने से पहले मुझे ललितपुर स्टेशन के बाद दूसरी खाली चेयरसीट में बैठने को मिल गई, यहाँ लैपटॉप चार्ज करने के लिए स्विच भी पास है दूसरा यहाँ विंडो सीट भी है!!

लो जी ट्रैन वाले खाना भी परोसने लगे है... बाकी ब्लॉग, खाने के बाद जारी रखूँगा..

खाना हो गया.. और ट्रैन अपनी चिर-परिचित तीव्रगति से भोपाल की और चली जा रही है.. शताब्दी ट्रैन से मेरा लगाव कुछ अलग ही रहा है. ग्वालियर में पर्यटन की पढाई की दौरान लगभग इसी ट्रैन से भोपाल आता जाता रहता था.. इसी ट्रैन के नए डब्बे पूरे यूरोपियन शैली के है जिनमे खिड़कियाँ काफी बड़ी होती है और आपको बाहर का बेहतरीन नज़ारा दिखाई देता है.. इसलिए इसकी सीट में आराम से बैठकर बाहर देखने का अनुभव भी कुछ और है और कितनी बार ही मैं पहले भी इसी ट्रैन में यात्रा के दौरान इसी अनुभव के साथ आत्म-चिंतन करता आया हूँ..


चलो बातें तो है खूब सारी, पर बाकी फिर कभी... अब तो भोपाल पहुँचने का इंतज़ार है, और फिर रोज़मर्रा के कामों में व्यस्त होने का!!

आज लग रहा है कि मैं अपने ब्लॉग को अपडेट कर पाउँगा, इसकी के साथ इस पोस्ट को यहीं खत्म करता हूँ..

Monday, September 15, 2014

Back With A Bang

Here I am... Back on this blog after literally two years.. God knows what I was upto till now.. But the fact I ignored my blogpage.. But hopeful not any more..

I'm seriously thinking to make it proper & regular once again... And instead of making different blogs for my travelogues & hindi stories, I should rather include them in this blog only which is usually meant for the random things.

So, lets roll!!! ;)




Tuesday, September 3, 2013

इमारतों का व्यक्तिव

बहुमंजिल इमारतों की भी अपनी दुनिया है| इनमे कितनी जिंदगियाँ बन-सँवर रही है, शायद ही कोई उसका अनुमान लगा सकता है| हरेक अपने अपने अनुभव से गुज़र रहे है, हरेक अपना छाप छोड़ने मे लगा है|

उन्ही सब इमारतों मे से एक में, मैं अपने पलों की जी रहा हूँ| अपने सामने की खिड़की से जहाँ तक नज़र जा रही है, वहाँ तक इमारतों की कतार है| इनका भी अपना एक सौन्दर्य है और शायद यह सतत कतार, ज़िंदगी के सतत होने का भी आभास देती है| रहवासियो के अनजाने स्वर, कहीं होते मरम्मत कार्य की आवाज़, पंछियों का कलरव और दूर से आती सड़क पर से गाड़ियो का शोर, यह सब मिलकर, लगता है, एक संगीत को जन्म देती है, इमारतों का संगीत!

यही सब महसूस करते हुये मेरा ध्यान इस तथ्य पर चला जाता है कि बाहर से शांत दिखती इन इमारतों ने कितने संघर्षो को छिपा सा रखा है| इन सब के भीतर कितने लोग कितनी कहानियों को जन्म दे रहे होंगे| हर कोई अपनी ज़िंदगी मे इतना रमा है कि शायद ही कभी उसने कुछ पल अपने माहौल को महसूस करने के लिए दिये हो|

जिस तरह इमारतों को एक दूसरे से ऊपर बनाने की होड़ रहती है, उसी तरह इंसान भी ऊपर उठने को होड़ में लगा है पर जिस तरह एक मजबूत नींव इमारत को आधार प्रदान करती है वैसे ही इंसानों का आधार उनका व्यक्तिव है जो उनके आदतों और अनुभवों से बनता है, पर शायद उसी के विकास के लिए अब समय नहीं है|

Monday, August 5, 2013

पुनः प्रारंभ

मध्यम संगीत का आनंद लेते हुये एवं जीवन मे अभी तक घटित घटनायों व प्राप्त अनुभवो के बारे मे सोचते हुये निखिल ने लघु कहनियों को लिखना फिर शुरू कर दिया| सर्वप्रथम वह किस विषय पर लिखे, इसी का चिंतन वह अपने सांध्य भ्रमण के समय कर रहा था| अपने कमरे मे प्रवेश करने के पश्चात ही उसने अपने लैपटाप पर मधुर संगीत की छड़ी लगा दी| साथ ही उसने अपने वर्तमान स्थिति पर ही लिखना प्रारंभ कर दिया|

अब क्या वह कह सकता है की वह अपनी वर्तमान स्थिति से खुश है? एक बात तो तय है की अब जाकर वह कह सकता है की उसने फिर से जीवन मे बढ़ना शुरू कर दिया है| उसका नया या प्रथम काम उसे कम से कम आत्मविश्वास से फिर भर रह है है, और क्यो न हो, आखिर नयी ज़िम्मेदारियाँ उसे अपने आप मे फिर से महत्वपूर्ण बना रही है|


पिछले कुछ सालो से वह किसी मृग की तरह मरीचिका की तरफ भागा जा रहा है| बिना किसी सही-गलत के भान से, वह जो कर रहा था, क्या वह वो वस्तु या उद्धेश्य स्वयं प्राप्त करना चाहता था या कि सामाजिक अथवा पारिवारिक अपेक्षाएँ उसे ऐसा करने के लिए उकसा रही थी| उसकी जो स्वयं उपेक्षाएँ थी, उनका आधार क्या उसके क्षमता से मेल रखता था या अपने वर्तमान स्थिति को यथावत रखना ही उसका उद्धेश था|

अपने विचारो को अल्पविराम देते हुये निखिल अपने आप से एक बात निश्चय किया कि वह भूत या भविष्य के फेर पर न पड़के, अपने वर्तमान मे अपने व्यतिगत विकास पर सकारात्मक ऊर्जा के साथ ध्यान देगा|


इन्ही सब के बाद वह संगीत एवं स्वर लहरियों का फिर आनंद लेना शुरू करने लगता है और अपने लेखन को यही समाप्त कर, रात्रि मे अपने मित्र से वार्तालाप का इतज़ार करने लगता है|

Saturday, August 4, 2012

Happy Friendship Day


Hi My Dear Friend..

Friendship's Day Ke Eve Par Mein Tumhe Likhna Chahta Tha... Well Mein Hinglish Me Yeh Letter Likh Raha Hoon, Kyonki Mein Ushi Me Abhi Apne Ko Achche Se Express Kar Pata Hoon...

Well I'm Already Thankful To You For All Your Friendship, Understanding And Support... But Tumari Meri Life Me Kya Ahamiyat Hai, Woh Shayad Words Me Na Express Ho Paye, Aur Hogi Bhi Kaise, Aakhir Apni Dosti 1999 Se Jo Hai.. Kitni Sari Khatti-Mitthi Apni Yaadein Aur Baatein Hai.. But Itna Jarur Kahunga Ki After Lord Mahakal & Family, You Are The Most Important Person In My Life..

Tum Woh Hai, Jishme Mujh Par Hamesha Beileve Kiya, Mujhe Jaisa Tha Waise Accept Kiya, Aishe Moments Par, Jab Mein Akela Ya Asafal Tha, Tumne Support Kiya.. You Are Too Valuable For Me, Isliye Mein Kayi Baar Pagla Jata Hoon Ki Mein Tumhe Kho Dunga.... Par Ab Samjh Me Aaya Chhodo Future Ki Problem, Jabse, Jab Tak, Tumhara Saath Hai, Ushe Enjoy Karu..


Chalo Past Theek Hai Apni Jagah.. Tumhne Jaise Mujhe Mere Bhale Ke Liye Ab Coach Kar Rahi Ho, That's Something Really Great. Woh Abhi Tak Tumhara Best Gift Hai To Me... Ek Jimmedar Aur Safal Insaan Banana.. On 25th June, Mein Pura Dukhi Tha, Apne Current Life Scenario Se.. But Tumne Mere Bday Par Mujhe  Right Direction Me Chalne Ke Liye Inspired Aur Guide Kiya. I'm Seeing It's Immediate Results. But As You Said, Ish Puri Journey Ka Ultimate Destination Wahi Hoga, Jab Mein Apne Goal Ko Achieve Kar Lu... And Ush Tak Pahuchne Ke Liye Mujhe Tumhare Support Ki Jarurat Rahegi... Yeh Apan Dono Ki Ladai Hai.. Jo Mujhe Ab Apne Liye Yeh Ladni Hai.


I So Want To Hang Out With You, The Way We Usually Did, Near Lower Lake, At Official's Mess, Over Coffees. Ish Baar Milegne To Phir Mein Tumhe Britney Ke Naye Gaane Sunakar Jhilaunga. I Know Britney Chachi Tumhi Itni Pasand Nahi, Isliye!! Tumhe Maloom Hai, Tumhare Saath Apni Silence Bhi Comfortable Hoti Hai.. Aur Apan Dono Ki Bakwas Baatein Bhi Interesting Hoti Hai..


I Guess That's All For Now... ..!! Aur Baki Mere Time Time Par Hone Pagal Pane Ko Maaf Karte Rehna..


Ending My Letter With The Line From The Song 'Kar Chalna Shuru Tu" From Ek Main Aur Ek Tu

"Jaise Hai Sahi Hai, Ek Mein Aur Ek Tu".


-Your Friend.


P.S. Attaching Video of The Same Afformentioned Song, Bcoz I Can Relate It With Ourselves..