Showing posts with label thoughts. Show all posts
Showing posts with label thoughts. Show all posts

Wednesday, January 1, 2020

कॉफ़ी के साथ दोस्ती की कुछ बात



कॉफ़ी के प्यालो के साथ दो लोग बैठकर बतिया रहे थे। इन दोनों की पहली मुलाकात तो सहकर्मियों के रूप में हुई थी, पर वह रिश्ता दोस्ती के रूप में बदल गया था। इनमे से पहले इंसान, जिसे आप प्रशांत बुला सकते हो, के मन के किसी कोने में यह बात उठ रही थी कि दोस्ती के रिश्ते की खास बात ही यह है कि एक तो उसे आप खुद चुनते हो और दूसरी, कि उसमे उम्र आदि का कोई बंधन नहीं होता है। कौन कब आपका दोस्त बन जाये, यही बात इस रिश्ते को और खूबसूरत बनाता है।

प्रशांत ने जब पहली बार जयपुर में काम करना शुरू किया था, उसके पहले तक उसे लगता था कि वह स्कूल या कॉलेज में दोस्त बनाने वाले दौर को कब का पार कर चुका है और अब शायद ही नए लोगो से वह रिश्ता बन पाए। पर उसे कहाँ पता था कि चीज़े तब और अच्छे से होती है जब आप उसे अपने संकीर्ण नजरिये से देखने की कोशिश न करें।

और जयपुर में ही नए लोगो के उम्र और विचारो की विभिन्नताओं और विशेषताओं ने प्रशांत को खुद कितने नए  मजेदार अनुभवों से मिलवाया है।

"कहाँ खो गए?"  प्रशांत के दोस्त के इन शब्दों ने विचारो में डूबे प्रशांत को एकाएक चौंका सा दिया।

"कुछ नहीं, बस ऐसे ही कुछ सोच रहा था!" मुस्कुराते हुए प्रशांत ने जवाब दिया और दोनों फिर से कॉफ़ी के प्यालो के साथ बतियाने में लग गए।

Saturday, February 23, 2019

कुछ मन में उठते सवाल!



मैं अपने आप को ब्लॉगर या स्टोरी टेलर तो नही कहूँगा पर यह सही है कि मुझे कहानी पढ़ने का शौक बचपन से रहा है और 2007 से अपना यह ब्लॉग भी चला रहा हूँ। पर शर्म की बात यह है कि 2016 से मैने इस पर कुछ नही लिखा और आज अनायास ऑनलाइन काम करने के दौरान अपने ब्लॉगपेज का ध्यान आया और सोचा कुछ लिखता ही चालू..

बात करता हूँ कुछ उन बातों या सवालो पर जिन पर मैं कुछ दिनों से गौर कर रहा था।

- क्यों हम न चाहते हुए भी नेगेटिव बातो पर अधिक ध्यान देते है या उन पर ज्यादा अटकते है? यह हैरानी कि बात नही, कि ज्यादातर सेल्फ-हेल्प वीडियो / बुक्स लोगो को सकरात्मक जीवन या नजरिया सीखाने पर ही होती है तो भी हम नेगेटिव रहने मेँ ज्यादा सहज है।

- जब हम जानते है कि हर एक इंसान दूसरे से अलग है (और कोई किसी से बेहतर या कम नही है) तो क्यों हम लोग श्रेष्ठता या हीन की भावना से पीड़ित हो जाते है? क्या दिक्कत है लोगो को अपने आप को स्वीकार करने में और अपने को ही अपने से हर दिन बेहतर बनाने में।

- आपका मन एक एक बहुत ही शानदार चीज़ है। इसकी विचारो की शक्ति का सही उपयोग जितना फायदेमंद है, उतना ही घातक है इसी शक्ति का दुरपयोग। इस दुनिया में जो भी अपने-अपने क्षेत्र में सफल हुआ है उसमे उसके मन का साथ अहम् रहा है। तो भी क्यों ज्यादातर समय हमारा ही मन हमारा नही होता है?

- एक और बात!! "नार्मल" और "परफेक्ट" की सही परिभाषा क्या है? क्या यह दोनों शब्द ही काल्पनिक आदर्श दुनिया (यूटोपियन) से संबंध नही रखते है? क्या आप बता सकते है कि इस दुनिया मेँ कौन ऐबनार्मल है या इमपरफेक्ट और कौन नही?

चलो, आज 2019 का पहला ब्लॉग लिख ही दिया.. उम्मीद है अपने से ही थोड़ी सी, कि अब ब्लॉगिंग कि आदत पर थोड़ा ज्यादा ध्यान दूंगा।